'शर्म-अल-शेख में पाकिस्तान के सामने घुटने टेकने वाले हमें नसीहत न दें': कांग्रेस पर बरसीं सीतारमण

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास और उसकी विदेश नीति पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए याद दिलाया कि यह वही कांग्रेस है जिसने शर्म-अल-शेख में पाकिस्तान के साथ बातचीत की मेज पर भारत के हितों के साथ समझौता करने की कोशिश की थी. सीतारमण ने कहा, जो लोग शर्म-अल-शेख में पाकिस्तान के साथ बातचीत करना चाहते थे, वे अब हमें बातचीत पर सुझाव दे रहे हैं. सीतारमण ने कांग्रेस पर 'देश बेचने' का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही सरकार, किसानों, गरीबों और पूरे राष्ट्र के हितों का सौदा किया. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी थी जिसने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को हमेशा पाकिस्तान के साथ जोड़कर देखा. वित्त मंत्री ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू की बात का समर्थन करते हुए जोर दिया कि "आज तक कोई ऐसा व्यक्ति पैदा नहीं हुआ जो भारत को बेच सके और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी ऐसा नहीं होने देंगे.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/nXhjuGI

Source: देश News in Hindi, देश Latest News, देश News

Post a Comment

Previous Post Next Post