नीता अंबानी ने पिता की याद में खोला नया कैंसर और डायलिसिस सेंटर, अब कैंसर मरीजों को मिलेगा नया 'जीवन

त्योहारों के मौसम की शुरुआत के साथ ही सेवा और संवेदना का एक अहम संदेश सामने आया है. रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अपने दिवंगत पिता श्री रविंद्रभाई दलाल की याद में 'जीवन' नाम का एक नया कैंसर और डायलिसिस सेंटर खोला है. यह सेंटर सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल का हिस्सा है. ‘जीवन’ केवल एक चिकित्सा केंद्र नहीं, बल्कि इंसानियत और भरोसे का प्रतीक बनकर उभरा है. यहां इलाज के साथ-साथ मरीजों की भावनात्मक जरूरतों का भी विशेष ध्यान रखा गया है. इस सेंटर की सबसे बड़ी खासियत इसका पीडियाट्रिक कीमोथेरेपी वार्ड है. इसे बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यहां बच्चों का इलाज बहुत ही प्यार और ममता के साथ किया जाएगा. इसे इस सोच के साथ डिजाइन किया गया है कि बीमारी से जूझ रहे हर बच्चे को डर नहीं, बल्कि सुकून और अपनापन महसूस हो. रिलायंस फाउंडेशन की स्वास्थ्य सेवाओं के तहत स्थापित यह केंद्र आधुनिक मेडिकल सुविधाओं से लैस है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/FiaeExG

Source: देश News in Hindi, देश Latest News, देश News

Post a Comment

Previous Post Next Post